फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 14- विकास यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहनिया में मंगलवार शाम छात्र ने गांव में ही आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से खुदकुशी कर ली। परिजन ने छात्र के तनाव में होने की बात कही लेकिन इसकी वजह मालूम होने से इन्कार किया।
विज्ञापन

पिहनिया गांव निवासी विकास यादव (21) लालपालपुर स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। पिता राम नारायण उर्फ रामहेत यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से विकास किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित ब्रह्मदेव स्थान के पास आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से विकास को लटकते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। विकास को लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। परिजन ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें