फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी आने से रोचक हुआ मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी उतार दिया है। पिछला चुनाव में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं था। दो चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र के आने से मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने रामपाल वर्मा, सपा ने सुशीला सरोज और बसपा ने नीलू सत्यार्थी को मैदान में उतारा था। सपा से गठबंधन होने से कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में नहीं था।
रामपाल विधायक चुने गए थे। भाजपा ने इस बार फिर रामपाल पर ही विश्वास जताया है जबकि सपा और बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। सपा से रामबली वर्मा और बसपा ने तिलक चंद्र पासी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने सुरेंद्र कुमार पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2012 में वह एनसीपी के टिकट पर और 2017 में जन अधिकार मंच के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सुरेंद्र के कांग्रेस पार्टी से मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें