फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंतरजनपदीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़, पांच जिलों के 13 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर जरौली शेरपुर अंडरपास के पास पुलिस ने छापा मारकर एक अंतरजनपदीय जुआ गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से पांच जिलों के 13 लोगों जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नकदी, आठ चार पहिया गाड़ी और तीन दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि हरदोई मार्ग पर अंडरपास के निकट जरौली शेरपुर गांव के पास जुए का फड़ सजे होने की सूचना मिली। जिसमें कई जिलों के जुआरी जुटे होने की जानकारी मिली। कोतवाल बिलग्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने फड़ से 43,220 रुपये की नकदी, ताश के पत्ते और जुआरियों के पास से कुल 11 वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में आठ चार पहिया लग्जरी गाड़ियां, दो मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी गाड़ियों को सीज कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया और मैनपुरी जिलों के लोग शामिल हैं।
सीओ ने बताया कि इनमें कन्नौज जिले के मंडी बाजार निवासी किशन गुप्ता व थाना ठठिया के खानपुर गांव के जगदीश, औरैया जिले के बेला थाने के मलौसी गांव निवासी सुरेंद्र, बेला गांव निवासी सुरेंद्र, मनौटी गांव निवासी प्रीसचंद, फर्रुखाबाद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी उपेंद्र व कस्बा महमूदाबाद निवासी प्रवीण, वहीं के उमाकांत और अमित, मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के अजय कुमार सिंह व कस्बा कछियाना के ओम शरण और मल्लावां के माहिनपुर गांव निवासी धनीराम को मौके से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें