फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूप ने बढ़ाई गर्मी, उमस से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप ने बढ़ाई गर्मी, उमस से बेहाल हुए लोग- बादल छाए पर बारिश नहीं होने से दिनभर गर्मी का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश और उमस बढ़ती गई, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी धूप का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बने इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सुबह के समय नमी अधिक रहने से उमस महसूस हो रही है, वहीं दिन में तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। शाम के समय तापमान में मामूली कमी के बावजूद वातावरण में नमी के कारण चिपचिपाहट बनी रही। सुबह से निकली तेज धूप के कारण लोगों को सितंबर में भी मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में जरूरी काम से घरों से निकले लोगों ने धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और अन्य साधनों का सहारा लिया। बाजारों में भी लोग धूप से बचते हुए नजर आए। गर्मी और उमस के कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में पूरी तरह कारगर नहीं रहे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत, जबकि शाम को 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें