फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनुदेशकों को बताना होगा सबसे पहले कहां मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों की प्रथम तैनाती के विद्यालय का विवरण देना होगा। उसी के आधार पर अनुदेशकों के समायोजन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी। वर्तमान में जनपद में 975 अनुदेशक तैनात हैं। इन अनुदेशकों की प्रथम नियुक्ति चयन समिति की ओर से छात्र संख्या के आधार पर चयनित विद्यालयों में की गई थी। मगर धीरे-धीरे इन अनुदेशकों के विद्यालय परिवर्तित होते रहे। विभाग की ओर से अनुदेशकों की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन करने की प्रकिया चल रही है। इसके लिए परियोजना की ओर से सभी अनुदेशकों का विवरण मांगा गया है, जिसमें अनुदेशक का नाम, मानव संपदा नंबर, प्रथम विद्यालय का नाम, यू-डायस नंबर, वर्तमान विद्यालय का नाम और उसका यू-डायस नंबर शामिल है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने 31 जुलाई तक सभी अनुदेशकों का निर्धारित प्रारूप पर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राकेश शुक्ला ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विवरण एकत्रित कर राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें