प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि
स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता अभियान चलाते हुए
स्वास्थ्य महकमे को हाई अलर्ट किया गया है। हरदोई में भी स्वास्थ्य विभाग
के अफसरों को कड़ी सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि सभी अफसरों
को इस ओर विशेष रूप से सजग रहने के साथ स्वाइन फ्लू का संदिग्ध या लक्षण
मिलने पर संबंधित रोगी के उपचार को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा
गया है। हरदोई में स्वाइन फ्लू कोई मामला सामने नहीं आया है।
बताया कि
प्रदेश में इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं है। जांच किट एवं दवाओं की
उपलब्धता है। अपने आवास पर लोगों से मिलने के दौरान राज्यमंत्री ने लोगों
से भयभीत न होने की सलाह दी। इस मौके पर फखरूल इस्लाम, ब्लाक प्रमुख संजय
मिश्रा, प्रेम सिंह, राम किशोर कटियार, श्रीराम वर्मा, प्रकाश चंद्र
गुप्ता, विजय सिंह आशा, सुधीर श्रीवास्तव, अमितेन्द्र सिंह, संजीव सिंह,
अनुज सिंह आदि मौजूद थेे।
कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद राज्यमंत्री ने
पत्रकार आशीष त्रिवेदी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके
आवास पर पहुंच कर ढांढस बंधाया ।