फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज भड़का, पारा 37 पर अटका

Sun, 12 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सुबह सवेरे ही सूरज के कड़े तेवरों की बदौलत मौसम ने अपने जलवे दिखाने शुरू कर दिए हैं। आलम यह रहा कि दोपहर आते-आते पारे ने सीजन में अब तक सबसे अधिक 37 डिग्री पर अपनी पहुंच बना शहरवासियों को गर्मी से तिलमिलाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में ज्यादा वृद्धि एक बार फिर से बादलों को बरसने का आमंत्रण दे सकता है। शनिवार को लोग तेज धूप से खासे परेशान नजर आए। गत दिन की अपेक्षा आज तापमान का स्तर डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। ऊपर से गर्म हवाओं के कारण लोगों को अपने शरीर की त्वचा के झुलसने जैसा अहसास हुआ।

शनिवार को पारा गत दिन की अपेक्षा ज्यादा रहने एवं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झकझोरने में कोई कोर कसर नहीं रखी। दिन में कड़ी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ो ने लोगों को परेशान किया। खास बात यह है कि  रात के तापमान में भी कोई विशेष कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 37.0 तथा न्यूनतम 20.5 डिग्री रहा। हवाओं की रफ्तार दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटा से ऊपर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि 24 घंटे पहले शुक्रवार को तापमान 35.5 डिग्री था, पर शनिवार को 37 डिग्री हो गया।

सूरज की तपिश ने लोगों को सुबह से ही परेशान करना शुरू कर दिया था। बताया कि मौसम इसी तेजी से गर्म होता रहा तो निश्चित रूप से एक बार फिर से बारिश की संभावनाएं बनेंगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें