फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटाने को ग्रामीणों की नारेबाजी

Wed, 07 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा बताकर ग्राम झबरापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील सदर में नारेबाजी की और ज्ञापन डीएम को सौंपकर शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो ग्रामीण धरने पर बैठने को विवश होंगे।
विज्ञापन


तहसील दिवस के दौरान डीएम तक अपनी बात पहुंचाने को के लिए रदोई देहात के ग्राम झबरापुर के शैलेंद्र कुमार, श्रीपाल सहित कई ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से झबरापुर गांव के पूरब में बने श्मशान में दिवंगत लोगों का अंतिम संस्कार अपने अपने धर्म रिवाजों के अनुसार किया जाता रहा है।

अभी तक उनके गांव के दिवंगत लोगों के अंतिम संस्कार यहां होते रहे हैं, पर अब कुछ लोगों द्वारा वहां की भूमि पर कब्जा बताकर उनको अंतिम संस्कार वहां करने से मना किया जाता है। उलाहना देने पर उन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे अजीबोगरीब स्थित पैदा हो गई कि आखिर वह अपने दिवंगत लोगों की रूह शांति को ले जाएं तो कहां ले जाएं।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की तथा एक ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर उनसे न्याय दिलाते हुए श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांगों को सुनकर उसकी जांच कराकर निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर राम सिंह, केशवराम, नन्हे लाल, अनिल, रामनरेश, रामनारायन, गोकरन, सूरज, तिलकराम, शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें