फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लूट की वारदात में घायल चालक की मौत

विज्ञापन
नजमुल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। तीन दिन पहले करनाल-अंबाला हाईवे पर कार सवार लुटेरों द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए पिहानी के ग्राम जाजूपारा निवासी ट्रक चालक की रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजूपारा निवासी नजमुल (22) पुत्र सफायत खां ट्रक चालक था। तीन सितंबर को वह हरियाणा में लकड़ी उतारकर वापस आ रहा था। रास्ते में करनाल-अंबाला हाईवे पर कार सवारों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया। कार सवार लोगों ने चालक नजमुल व हेल्पर साकिब पुत्र जमील निवासी जाजूपारा को नीचे उतार लिया। साकिब के मुताबिक छह लोग कार से बाहर आए और उन पर चाकू व डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
आरोपी उनके पास से लगभग 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उसी रात बदमाशों ने आसपास अन्य कई ट्रक चालकों से लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों को करनाल के एक हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर नजमुल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। हेल्पर ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले नजमुल के भाई हबीब उसे हरदोई ले आए थे और यहां उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ के एक अस्पताल में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें