फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपों व ट्रक भिड़त में घायल चौथे वृद्ध की भी गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौंगज। थाना क्षेत्र के गांव रूदामऊ में सोमवार शाम टेंपो व ट्रक की भिड़ंत में घायल हुए वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रूदामऊ के पास टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में टेंपो सवार मल्लावां के सिवालापुरवा निवासी बलीराम (60), मल्लावां के प्यारेपुरवा निवासी मनोज (30) पुत्र लालाराम की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दो अज्ञात समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार सुबह उसकी शिनाख्त हरिश्चंद्र (30) पुत्र बलीराम के रूप में हुई। वहीं सोमवार देर रात दूसरे घायल की शिनाख्त मल्लावां के शिवालापुरवा निवासी सुंदरलाल (80) के रूप में हुई थी। चिकित्सक ने सुंदरलाल की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। तीन घायलों की हालत गंभीर है।
मिट्टी उठाने के विवाद में हुई थी लड़ाई, जमानत करा लौट रहे थे
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिवालापुरवा निवासी बलीराम (60) का उसके चचेरे भाई सुंदरलाल से घर के सामने पड़ी मिट्टी उठाने पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। सोमवार सुबह बलीराम अपने पुत्र हरिश्चंद्र के साथ बिलग्राम तहसील में जमानत कराने गया था। सुंदरलाल भी जमानत कराने गया था। जमानत होने पर तीनों एक ही टेंपो से घर आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। तीन मौतें होने से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें