फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड़क हादसे में घायल पति की थमी सांसे,पत्नी लड़ रही जंग

Thu, 02 Mar 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल पति की थमीं सांसें, पत्नी की हालत नाजुक
विज्ञापन

- ई-रिक्शे में कार ने मारी थी टक्कर, आठ लोग हुए थे घायल
- शिरोमणि नगर रोड पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। शिरोमणि नगर रोड पर गढ़ी चांद खां के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे में बुधवार शाम टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शे पर सवार बुजुर्ग और उनकी पत्नी समेत आठ लोग घायल हो गए थे। देर रात में इलाज के दौरान बुजुर्ग की सांसें थम गईं। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य छह लोगों का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम ग्राम रामपुर हृदय निवासी बुद्धपाल (76) पत्नी जमुनी देवी (70) व नगला लोथू निवासी महेंद्र (35), शिवपाल (28), अनूप (30), रामदास की पत्नी विमला देवी (58), गांव निवासी मनोज की पुत्री गौरी (12) शाहाबाद बस अड्डे से वीरेंद्र कुमार (30) के ई-रिक्शे पर सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। रास्ते में गढ़ी चांद खां के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र कुमार और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। इस बीच उधर से निकल रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा था। जहां बुजुर्ग बुद्धपाल की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी को जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां से डॉक्टरों ने जमुनी देवी की मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें