स्वतंत्रता दिवस पर ब्लड बैंक में आयोजित रक्त दान
शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 42 लोगों
ने रक्त दान किया। सुनीलम फाउंडेशन और अंर्तध्वनी की ओर से स्वैच्छिक
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शुभारंभ डीएम रमेश मिश्र ने किया। शिविर
में सुनील, निकिता, सुशील, प्रभाकर, शुभम्, राकेश, श्याम, दीपक, अध्वनी,
अतुल, ऊंचा जैन, रंजीत सिंह, विनोद , प्रमोद, परवेज, दीपक, आकाश, अभय
प्रताप, शुभम्, कृपांशु, गौरव, विनीत, संजीव कुमार, रिषभ, वीरेश, विवेक,
विजेंद्र, विपुल आदि ने
रक्तदान किया।
इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आर के मिश्र,
ब्लड बैंक टेक्नीशियन अकील खान, उदित मोहन पाठक, निकिता पाठक, सुनील कुमार,
कुलदीप द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, आलोकिता आदि मौजूद थे।