फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: भाकियू राष्ट्र शक्ति का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

Fri, 17 Feb 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। विकास क्षेत्र के गांव उमरसेड़ा में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति का अनिश्चत कालीन धरना गुरुवार से शुरू हो गया। विभिन्न मांगों को लेकर जारी इस धरना प्रदर्शन में शाम तक कोई सरकारी अफसर किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा है। गांव के केवट मैदान में धरना दे रहे किसानों की मांग है कि करीमनगर के मजरा संतरहा दक्षिणी में सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से स्कूली बच्चों और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दबंगों ने तालाब व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है। जहानीखेड़ा की कांति देवी के खेत पर दबंगों का कब्जा है। यहां भी ग्राम समाज के तालाबों पर अवैध कब्जे हैं। पटटे के निरस्त होने पर इस पर खड़ी फसल किसान नरेश को दी जाए। प्रदेश प्रवक्ता धनपाल सिंह ने कहा कि बार- बार की मांग के बावजूद इन बिंदुुओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब बिना किसी ठोस आश्वासन के धरना- प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष खालिद खां, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, ऋषिकांत मिश्रा, रिमझिम वर्मा, कमलेश कुमार, ठाकुर प्रसाद, गायत्री, नीरज पाठक, रामसागर, पवन कुशवाहा, आरती देवी व मुनीश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें