फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हिंदी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, केंद्र पर तलाशी के दौरान भागा, सर्च टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

Thu, 16 Feb 2023 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पकड़ा गया सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के बिलग्राम इलाके में एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे युवक का परीक्षा प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे युवक को स्कूली सर्च टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बिलग्राम के बाबा मंशानाथ इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम पाली में हिंदी परीक्षा शुरू होने जा रही थी। परीक्षार्थियों की भीड़ गेट पर लगी हुई थी। कर्मी तलाशी और परीक्षार्थियों का मिलान कर रहे थे, इसी बीच एक युवक किसी दूसरे का प्रवेश पत्र लिए मिला। जब उससे आधार कार्ड मांगा गया और मिलान किया गया तो वह बहानेबाजी करने लगा। कड़ाई करने पर वह युवक भाग खड़ा हुआ। यह देख ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक कन्नौज जनपद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें