फोटो-08- दुकान पर केक बनाता कर्मचारी। संवाद
हरदोई। केक वैसे तो जन्मदिन, शादी सालगिरह आदि में लोग उपयोग में लाते हैं। वहीं, क्रिसमस के लिए भी केक के ऑर्डर बेकरी संचालकों को मिलने लगे हैं। सर्दियों में ड्राईफ्रूट और ब्राउनी केक के अधिक ऑर्डर मिलने से उनकी मांग बढ़ी है जिससे कारोबारियों में उत्साह है।
केक के उपयोग का चलन बढ़ा है। अब तो जन्मदिन, शादी सालगिरह के साथ ही संस्थाओं के स्थापना दिवस और महापुरुषों की जयंती पर भी केक काटने का चलन बढ़ा है। वैसे तो केक शाकाहारी और अंडा वाली बाजार में उपलब्ध है। लोग अपनी पसंद के अनुसार केक का चयन करते हैं। आमदिनों में क्रीम और ब्रेड आदि से तैयार की जानी वाली केक की मांग रहती है लेकिन सर्दियों में ड्राईफ्रूट और ब्राउनी केक को लोग अधिक पसंद करते हैं। ब्राउनी केक तैयार किए जाने के लिए बाजार में एक पाउडर भी आता है। इसके उपयोग से ब्राउनी केक तैयार किया जाता है जबकि ड्राईफ्रूट केट में मेवा का अधिक उपयोग होता है।
राजस्थानी बेकरी के संचालक अशोक कुमार और हिमांशु श्रीवास्तव और श्री ठाकुर जी केक व आइसक्रीम पार्लर के संचालक रामनाथ ने बताया कि लोग अपनी पसंद के केक बनवाते हैं। बहुत लोग रेडीमेड केक की ही खरीदारी करते हैं। बिना अंडे का केक लोग काफी पसंद करते हैं।