फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातें न खुलने से लोगों में खौफ

Fri, 13 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोेतवाली क्षेत्र में हुई दर्जनों चोरियों व लूट की घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी, जिससे पीड़ित पुलिस के चक्कर लगाते-लगाते परेशान है और जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद है और वह एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


बरौनी के अतुल कुमार 13 जुलाई की शाम मल्लावां से लकड़ी बेंचकर शाम सात बजे अपने भाई छोटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों ने रोक कर पीटा और असलहों के दम पर 5 हजार की नगदी व मोबाइल छीन लिया और भाग गए।

घटना की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी तरह इसरापुर में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर धनीगंज के विजयपाल की पौधशाला में 27/28 फरवरी की रात मार्शल सवार चार लोग आए और मारपीटकर 5 हजार रुपये व 30 कैरेट यूकेलिप्टस के पौधे ले गए।
विज्ञापन


तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, गोसवा की शांती देवी तरहटिया गांव प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। 5 मार्च को सुबह पैदल ही वह स्कूल जा रही थीं। रास्ते में पल्सर सवार दो युवकों ने तमंचा लगाकर 1 हजार रुपये, एक मोबाइल व कान के कुंडल लूटकर चले गए।

इस घटना में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, छोटा चौराहा निवासी पंकज तिवारी की मार्शल घर के बाहर खड़ी थी। 1/2 मार्च की रात मार्शल चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, पर खुलासा अभी तक नहीं कर पाई। पीड़ित ने कई बार तत्कालीन एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, पर कुछ नहीं हुआ।

उधर, कटरा निवासी राधाकृ ष्ण की मार्शल पालिका कार्यालय के पास खड़ी थी। 2/3 अप्रैल की रात चोर उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की, पर जांच अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। इसी तरह कटरा के विकास कुशवाहा की रेडीमेड की दुकान का ताला काटकर 50 हजार रुपये के कपड़े व 5 हजार की नगदी लेकर चोर चंपत हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, पर चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। इस बाबत कोतवाल एसबी सिंह ने कहा कि जो मामले संज्ञान में हैं, उनके खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें