फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेतुई में दो बच्चो को पोलियो ड्राप पिलकार किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विशेष टीकाकरण अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 5.0 चलाया जा रहा है। अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरा अभियान 18 सितंबर तक चलेगा। इसमें 20,038 बच्चे और 518 गर्भवती महिलाओं को को लाभ देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

अभियान का औपचारिक शुभारम्भ मंगलवार को सीएमओ डा. रोहताश कुमार ने अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम खेतुई में दो बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। उन्होने ने बताया कि नियमित टीकाकरण से जानलेवा बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा होती है, शत प्रतिशत पात्र बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का प्रयास करना है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभिभावकों को बताएं कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार होता है तो वह अपने आप ठीक हो जाएगा। इसमें घबराने की बात नहीं है, टीका लगवाने के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना है यह घर के नजदीक ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें