फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुबह कहा, पापा को भेज दो यहां से ले जाएं, दोपहर में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबीखेड़ा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार दोपहर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लेागों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दावा है कि बुधवार सुबह नवविवाहिता ने मां से फोन कर कहा था कि पापा को भेज दो। यहां से ले जाएं।
विज्ञापन

पंजाबीखेड़ा निवासी श्रीकांत की शादी बीती 25 अ प्रैल को जैसूखेड़ा निवासी पूनम (20) के साथ हुई थी। उसके पिता राजवीर ने बताया कि बुधवार दोपहर श्रीकांत ने फोन पर बताया कि पूनम ने साड़ी का फंंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस जानकारी पर जब वह लोग पंजाबीखेड़ा पहुंचे तो पूनम का शव मिला। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए थे। बताया कि बुधवार सुबह ही पूनम ने अपनी मां राजरानी को मोबाइल पर कॉल किया था।
इस दौरान वह परेशान लग रही थी। उसने मां से कहा था कि पापा से कह दो यहां आकर मुझे ले जाएं। मां ने शाम तक पिता काे भेजने की बात कही थी, लेकिन इसी बीच उसकी मौत की खबर आ गई। आरोप है कि सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर पूनम की हत्या की गई है। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि घटना की जानकारी पर शव कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें