मंदिर में तो बड़े ही आस्था के साथ भगवान की
मूर्तियां सजाते हैं, पर खंडित या पुरानी होते ही सड़क किनारे रख दिया जाता
है, जिससे आस्था को ठेस पहुंचती है। गांधी मैदान के निकट ब्रह्मबाबा स्थान
पर सैकड़ों मूर्तियों के लगे ढेर का गुरुवार को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास
केंद्र ने एकत्रित विसर्जित कराया।
एक कोशिश नशा मुक्ति केंद्र के
डायरेक्टर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गांधी मैदान के बाहर
ब्रह्मबाबा स्थान पर रखीं सैकड़ों खंडित मूर्तियों को एकत्रित कर विसर्जित
कराया। सिंह ने कहा कि लोग बड़े ही श्रद्धाभाव से मूर्तियां लाते हैं, पर
बाद में उन्हें ऐसे ही खुुले स्थान रख देते हैं।
लोगों को चाहिए कि वह
मूर्तियों को एकत्रित करते रहें और सही स्थान पर विसर्जित करें। इसके अलावा
मंगलवार को पेशावर में हुई घटना पर शोक व्यक्त करते हुए काली पट्टी बांध
कर निंदा की। इस दौरान बहार सिंह यादव, अजय सिंह, ओम प्रकाश, संदीप सिंह,
मास्टर साहब, शाहिद, तनवीर, श्रीराम, डा. शिवम रघुवंशी आदि मौजूद थे।