फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्रू शिक्षित करेगा प्रत्येक गांव से पांच पुरुष महिलाएं-उपनिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इग्नू का प्रयास है कि हर गांव से कम से कम पांच पुरुष या महिलाओं को उच्चतर शिक्षा से जोड़ा जाए। सीएसएन कालेज में शुक्रवार को शिक्षा से सर्वोच्चता नाम अभियान के तहत आयोजित उत्साहवर्धन एवं प्रवेश शिविर में मुख्य अतिथि उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने उक्त बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश के 33 जिलों में शिक्षा प्रसार करीब 241 रोजगार उन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से इग्नू कर रहा है। गांव-गांव तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से शिक्षा से सर्वोच्चता नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस जनपद में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले में भी 2020 सत्र के लिए प्रवेश हो रहा है।
आवेदन फार्म 20 जनवरी तक जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू का यही सिद्धांत है कि जब चाहो तब प्रवेश पाओ। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को जिले में उपलब्ध अध्ययन केंद्र व यहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, डॉ. पुष्पा गंगवार, जितेंद्र सिंह चौहान, अमित कुमार, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें