फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नियम कायदों को दरकिनार कर, ई-रिक्शा पूरे शहर में दौड़ रहे लगातार

विज्ञापन
फोटो- 24- ई-रिक्शा पर लगी प्लेट पर मिटाई गई फोटो। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में निर्धारित 10 रूटों पर एक जनवरी से ई-रिक्शा चलाए जाने थे। कई दिन बीत चुके हैं लेकिन ई-रिक्शा अभी भी मनमाने रूटों पर पूरे शहर में दौड़ लगा रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों ने अभी तक कलर और क्यूआर कोड नहीं लिया है। चालक तो नियमों का पालन कर ही नहीं रहे हैं, जिम्मेदार भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं और स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


शहर और कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चलने वाले ई-रिक्शों के लिए 10 रूट चिह्नित किए गए हैं। इन रूटों पर चलने के लिए ई-रिक्शा चालकों को कलर कोडिंग कराने और क्यूआर कोड लेने के निर्देश दिए गए हैं। एक जनवरी से निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा चालकों को चलाया जाना था लेकिन जिम्मेदारों की हीलाहवाली और चालकाें की मनमानी की वजह से आज कई दिन बाद भी नियमों का पालन नहीं कराया जा सका है।
इतना ही नहीं जिम्मेदारों की आंखों के सामने ही ओवरलोड सवारियां लेकर शहर में और शहर से बाहर आ-जा रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों पर जिम्मेदार भी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ रिक्शा चालकों ने फॉर्म जमा किए हैं अब उन्हें रूट का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन




पहचान छिपाकर हो रहा ई-रिक्शों का संचालन
हरदोई। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम के लिए यातायात विभाग ने ई-रिक्शों पर मालिक के नाम के साथ फोटाे और व्यक्तिगत जानकारी के लिए प्लेट लगवाई है। इसमें भी तमाम ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मनमानी कर रखी है। शहर में ऐसे कई ई-रिक्शे चल रहे हैं जो पहचान और नाम छिपाने के लिए प्लेट से फोटो और नाम को कुरेद के साफ कर देते हैं। ऐसे में कोई भी असामाजिक तत्व ई-रिक्शा लेकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकता है। ई-रिक्शों में बैठे लोगों के साथ कई घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस यातायात विभाग इस ओर से अनभिज्ञ है या फिर जान पूछ कर अनदेखा कर रहा है। अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि ऐसे ई-रिक्शों को चलने नहीं दिया जाएगा। ऐसा कोई ई-रिक्शा मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 24- ई-रिक्शा पर लगी प्लेट पर मिटाई गई फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें