बिजली कटे तो करें कंट्रोल रूम में फोन
- डीएम ने अभियंताओं की लगाई ड्यूटी, मोबाइल नंबर नहीं करेंगे स्विच ऑफ
- नगर पालिका परिषद में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली पर यदि बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत आ रही है तो तुरंत समस्या के निराकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें डीएम एमपी सिंह ने अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। कहा है कि अभियंता मोबाइल नंबर स्विच ऑफ नहीं करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि पालिका में कंट्रोल रूम नौ मार्च तक काम करेगा। यहां अभियंताओं की 24 घंटे में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम ने सोमवार से काम करना शुरू कर दिया है। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर संबंधित अभियंता को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर हेल्पलाइन नंबर या अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाली शिकायत का पंजीकरण और उसका त्वरित निराकरण कराना होगा। इसके साथ एसडीओ और अन्य लाइन स्टॉफ के कर्मचारियों की अधिशासी अभियंताओं ने अपने स्तर से ड्यूटी लगाई और जिम्मेदारी सौंपी है।
ये कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे तैनात
आठ मार्च को सुबह आठ बजे से कफील अहमद मोबाइल नंबर-7453609132, अपराह्न चार बजे से अतहर अली मोबाइल नंबर-9519772877 और रात 12 बजे से शिवदयाल मोबाइल नंबर-7607248387 ड्यूटी पर रहेंगे।
नौ मार्च को सुबह आठ बजे से महेंद्र पाल मोबाइल नंबर-9451019449, अपराह्न चार बजे से विनय त्रिपाठी मोबाइल नंबर-9455487107 और रात 12 बजे से रामेंद्र मोबाइल नंबर-9454243120 ड्यूटी पर रहेंगे।