फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग लगने से साढ़े तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

Tue, 07 Mar 2023 08:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से साढ़े तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख
विज्ञापन

पचदेवरा। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में साढ़े तीन बीघा गन्ने की फसल मंगलवार को जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी।
सुल्तानपुर गांव निवासी किसान इंद्रजीत सिंह, सत्यदेव सिंह की लगभग साढ़े तीन बीघा गन्ना की फसल थी। मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। इससे गन्ना जलने लगा। गन्ने के खेत में लपटें उठती देख आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक साढ़े तीन बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया। पीड़ितों के अनुसार लगभग डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। किसानों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें