फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैसा मांगें तो बता देना डीएम से मिलकर आया हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत तक कोई पैसा मांगे तो बता देना डीएम से मिलकर आया हूं। समय से मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा और आवास की राशि भी दिलाई जाएगी। यह बातें डीएम ने बृहस्पतिवार को जनसुनवाई के समय आए वृद्ध से कही।
विज्ञापन

विकास खंड सांडी कि बखरिया निवासी वृद्ध सोनेलाल ने जनता दर्शन में डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण मिला है। इसमें मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी मिलनी है। प्रधान विमल राजपूत और पंचायत सचिव मजदूरी दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करते हैं।
24 अप्रैल को शिकायत की थी, इस पर पंचायत सचिव ने प्रधान से मजदूरी देने के लिए कहा था, लेकिन प्रधान ने नहीं दी। वृद्ध ने बताया कि आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार पहले ही ले लिए थे। इस पर डीएम ने सांडी बीडीओ से फोन पर ही नाराजगी जाहिर की। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिए कि मजदूरी का भुगतान तत्काल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें