फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को न्याय न मिला तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : तनुज पुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बीते दिनों शाहाबाद में हुई घटनाओं में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाली में हुई खुदकुशी की घटना पर उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में व्यक्ति को सुरक्षित माना जाता है। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
बीती 31 अगस्त को अहमदनगर निवासी रवि सिंह राजपूत ने शाहाबाद कोतवाली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोपी था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। भाजपा, सपा और बसपा के नेताओं के बाद शनिवार को बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया अहमदनगर पहुंचे। यहां परिजनों से मुलाकात की। तनुज पुनिया ने बताया कि परिजनों का कहना है कि रवि ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि हत्या हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद कांग्रेस सांसद भाजपा के बूथ अध्यक्ष रहे शैलेंद्र पांडेय उर्फ गौरी के आवास पर भी पहुंचे। शैलेंद्र 21 अगस्त से लापता थे और 29 अगस्त को उनका शव तालाब से बरामद हुआ था। यहां सांसद ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सांसद ने यहां भी कहा कि घटना में लीपापोती की जा रही है। वास्तविक दोषियों तक पुलिस नहीं पहुंची है। कांग्रेस सांसद के साथ जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, अजय सिंह, कमलेश रस्ताेगी, अनुपम दीक्षित, ब्रजराज दीक्षित, गुफरान कौसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शब्दों की मर्यादा तो रखनी ही चाहिए : तनुज पुनिया
बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बिहार में प्रधानमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राजनीति में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा दुष्प्रचार कर रही है लेकिन बिहार में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें