फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा हो तो सेना भर्ती में दिखाएं हुनर

Sun, 28 Dec 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सेवा को कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और सेना में भर्ती शामिल होकर अपना व अपने देश का नाम रोशन करने को थल सेना मौका देने को तैयार है। काफी समय बाद बरेली मंडल के अन्य जिलों के साथ ही हरदोई जिले के  युवाआें को भी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जारी शेड्यूल में राजपूत सेंटर फतेहगढ़ कैंट में जिले के युवाओं के लिए सात जनवरी को तिथि निर्धारित की गई है। भर्ती कार्यक्रम जारी होने एवं जिले को भी इसमें शामिल होने को युवाआें का सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय पहुंचना जारी हो गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय, बरेली के भर्ती निदेशक द्वारा जिलों को भेजे गए कार्यक्रम में बताया गया कि सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, सैनिक स्टोर कीपर, टेक्निकल, ट्रेडमैन की भर्ती, भर्ती दफ्तर बरेली के तहत आने वाले छह जिले सीतापुर, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट और सिख अभ्यर्थी सभी ट्रेड्रों का बारह जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर को पांच जनवरी से 11 जनवरी तक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरदोई के युवाओं के लिए सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, एसकेटी सैनिक तकनीक, सैनिक ट्रेडमैन व नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर युवा सात जनवरी को कैंट फतेहगढ़ में पहुंचकर भाग्य आजमा सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि सैनिक जीडी को आयु साढ़े 17 साल से 21 वर्ष एवं अन्य पद के लिए 23 साल तक मांगी गई है।

शारीरिक परीक्षा में 1.6 किमी दौड़, बीम, 9 फीट खड्ढा व टेढ़ा मेढा संतुलन शामिल होगा। शारीरिक मापदंड ऊंचाई, वजन और सीना देखकर किया जाएगा। इनमें सफल होने के बाद अगले दिन कैडेट की चिकित्सा परीक्षा अगले दिन रैली स्थल पर की जाएगी। सभी उम्मीदवार अपने कानों की सफाई करवाकर, बाल बनवा कर व स्नान कर के आए। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक, खिलाड़ियों व एनसीसी कैडेटों को निर्धारित बोनस अंकों का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें