फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक के लिए रुपये नहीं दिए तो किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव में बाइक खरीदने के लिए रुपये न दिए जाने से नाराज किशोर ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह किशोर का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

भदार निवासी आजाद (17) मंगलवार की रात बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। बुधवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों ने आजाद का शव लटकता देखा, तो सूचना परिजनों को दी। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गईं परिजनों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजाद सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक खरीदने के लिए रुपये न दिए जाने से नाराज होकर किशोर ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें