फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाया तो होगा चालान

Wed, 23 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसों में अधिकतर बाइक सवारों की हेडइंजरी से होने वाली मौतों को पुलिस महकमा ने गंभीरता से लिया है। बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इससे सड़क हादसों में होेने वाली मौतों पर कुछ हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


बताते चले कि जिले में सड़क हादसों में आए दिन बाइक सवार मौत का शिकार हो रहे है। इनमें अधिकतर बाइक सवार की मौत सिर में चोट लगाने के कारण ही हो रही है। हेलमेट लगाए होने से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। जिले में हेलमेट लगाने वालों की संख्या काफी कम है।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक/ एएसपी बीसी दुबे ने इस संबंध में कहा कि जीवन अनमोल है । इसके लिए सभी दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। सड़क हादसों के दौरान इससे काफी हद तक बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही दो पहिया वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा और जो भी वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह दो पहिया वाहनों की जांच करे और हेलमेट न पहनने वालो के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने जनता से भी अपील की अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें