फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार्रवाई न हुई तो पांच जून को एसपी कार्यालय घेरेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आम सभा की बैठक बार एसोसिएशन सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने और रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दारोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। पांच जून तक कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की बात तय हुई है।
बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णदत्त शुक्ला उर्फ टुल्लूबाबू ने की। बीते सोमवार को हुई बैठक में अधिवक्ता मनीष कुमार ने पुलिस पर अभद्रता करने और झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का मामला उठाया था। इस बैठक में निर्णय हुआ था कि अधिवक्ताओं की जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के अधिवक्ता जांच आख्या बार एसोसिएशन कार्यालय में देंगे। एसपी को पत्र भेजकर संबंधित दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की भी अपील की गई थी। इसके बावजूद पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि पांच जून तक मामला खत्म न किए जाने और आरोपी दरोगा पर कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अशोक द्विवेदी, कर्मवीर सिंह चौहान, अलंकार सिंह, शारदा यादव, रविंद्र सिंह परमार, राम प्रताप यादव आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें