फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदारों की बेफिक्री पड़ जाएगी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। झांसी के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में आग लगने से दस नवजात की जान जाने के बावजूद स्थानीय मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जा रही हैं। अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हॉज वाॅल्व जस के तस हैं। चोरी का हवाला देकर हाईड्रेंड प्वाइंट के सेफ्टी बॉक्स में पाइप नहीं रखे जा रहे हैं। इमारतों के अंदर लगे हॉज पाइपों का रखरखाव सही नहीं है। ऐसी हालत में यदि झांसी जैसा कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदारों की बेफिक्री भारी पड़ जाएगी।
विज्ञापन






- महिला अस्पताल के हाईड्रेंड प्वाइंट के पास सेफ्टी बॉक्स में अब भी पाइप नहीं रखे गए हैं। पाइप नहीं रखने के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि पाइप चोरी हो जाते हैं। अगर पाइप चोरी हो जाते हैं तो अस्पताल की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न है। इसके अलावा अगर कोई अनहोनी होती है तो आग बुझाने के लिए पहले तो पाइप को खोजना पड़ेगा इसके बाद ही प्रयोग में लाया जाएगा। इस सब में समय लग जाएगा। इस बीच हादसा बड़ा हो सकता है।





- ओपीडी की इमारत में लगे हाईड्रेंड प्वाइंट के हॉज वाॅल्व और पाइप काफी बुरी स्थिति में हैं। जहां पर प्वाइंट है वहां की स्थिति पहले से खराब है और उसी तरह बनी हुई है। जिम्मेदाराें ने न तो उक्त स्थान को साफ किया न ही वाॅल्व और पाइप सुधारे हैं। इससे अनहोनी की दशा में पशोपेश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन




- महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड के अंदर और बाहर जाने का रास्ता अब भी वही है। कोई दूसरा आपातकालीन द्वार नहीं बनाया गया है। वार्ड में फायर अलार्म तो लग गया है, लेकिन स्वचलित वॉटर वॉल्व को लेकर कोई प्रभावी प्रयास होता नहीं दिख रहा है। वार्ड के बाहर के सेफ्टी बाॅक्स में पाइप जरूर रख दिया गया है।







मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग की ओर से अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अपनी ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। न ही मेडिकल कॉलेज जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को आग से निपटने के तौर तरीके सिखाए और न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर अभी तक तो कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन वह लोग अपनी ओर से प्रशिक्षण करवाएंगे, जिसके बारे में अवगत कराया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अग्निशमन यंत्रों को रिफिल कराया गया है। जो सही नहीं हैं उनको हटाकर नए लगाए गए हैं। सुधार की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी हाईड्रेंट प्वाइंट दुरूस्त करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन




- डॉ. जेविन विष्णु गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें