फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी गई बहन की शादी में पति ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी को साली की शादी में भेजकर पति ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों की मानें तो किसी वजह से पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के काशीपुर निवासी उत्तम उर्फ ब्रह्मानंद (40) पुत्र ईश्वरी प्रसाद की ससुराल पिहानी कोतवाली के बेरवा खेड़ा में है। आठ मई को उसकी साली की शादी होना थी। बताया गया है उसकी पत्नी सुमन शादी को लेकर किसी जिद पर अड़ी हुई थी। इससे उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद उत्तम उर्फ ब्रह्मानंद ने पत्नी और अपने बच्चों को ससुराल भेज दिया। उसके बाद शनिवार की देर रात को उसने घर के अंदर पड़े छप्पर के नीचे गमछे से लटक कर जान दे दी। इसका पता होते ही मातम पसर गया।
उधर, उसकी ससुराल में चल रही शादी की तैयारियों के बीच वहां भी मातम छा गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और इस बारे में आस-पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें