फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी को विदा कराने जा रहे पति की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे बाइक सवार पति को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाने के हबीदापुर निवासी अक्षत की ससुराल मझिला थाने के गौरिया गांव में थी। अक्षत की पत्नी पूजा मायके में ही थी। गुरुवार की शाम अक्षत पत्नी पूजा को विदा कराने ससुराल जा रहा था।
रास्ते में बढ़ैइया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
अक्षत की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका साल भर का एक बेटा ऋतिक है। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर में चीख पुकार मच गई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर गंगेश शुक्ला के मुताबिक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें