फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का मुखाग्रि देते समय बिगड़ी पति की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद उसे मुखाग्नि देने के दौरान सदमा लगने से पति को हार्ट अटैक हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी जयदेवी (55) पत्नी बालकराम पाल सोमवार को कुतुवापुर जा रही थीं। रास्ते में वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला। मंगलवार सुबह मृतका के पति बालकराम, दोनों पुत्र राजीव और ज्ञानेंद्र अन्य परिजनों के साथ शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पहुंचे।
विज्ञापन

जयदेवी को मुखाग्नि देते समय ही पति बालकराम की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कन्नौज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मेहंदीघाट पुल के पास ही उनकी सांसें थम गईं। शाम को बालकराम का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें