फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी ने पति पर शोषण का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी ने पति पर डराने धमकाने और उसके चरित्र को धूमिल करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। इसके चलते पति आए दिन परेशान करता है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर निवासी कमल लता ने पति की दबंगई से निजात दिलाने को एसपी से न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया है कि दहेज प्रथा को लेकर उसके पति के विरुद्ध मुकदमा चल रहा है। इसके चलते वह अपने पति से अलग रहती है।
पीड़िता का कहना है कि पति उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इसके लिए पति आए दिन उसके मोहल्ले में आकर उसे भद्दी गालियां देता है और समाज में उसके चरित्र को धूमिल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें