फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संरक्षित मवेशियों और आश्रयस्थलों की व्यवस्था को परखेंगी विशेष सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मवेशियों के संरक्षण और आश्रयस्थलों की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को जनपद पहुंचेंगी। उन्हें जिले के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि विशेष सचिव सुबह 9:10 बजे से पशु चिकित्साधिकारियों, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगी।
इसके बाद 11:30 बजे से टड़ियावां के अस्थायी पशु आश्रयस्थल बहर, दोपहर 12:30 बजे से ब्लॉक कछौना के बालामऊ के वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगी। 1:30 बजे संडीला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें