फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगा जान दी

Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री ने शनिवार की शाम घर के बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले करीब एक माह से उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक पुत्री से छेड़छाड़ कर रहा था।

कई बार उसे चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी वह मान नहीं रहा था। शनिवार को वह खेत पर गए थे। पुत्री घर में अकेली थी। युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें