फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप ने दी राहत, आज फिर बदली की संभावना

विज्ञापन
फोटो-12-आसमान में कुछ इस तरह छाई बदली। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को कोहरे के बाद खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर खिली गुनगुनी धूप से पारा तीन डिग्री तक ऊपर आ गया। मौसम वैज्ञानिक बोले कि रविवार को भी कुछ देर बदली रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही सर्द हवाएं चलीं। गलन का प्रभाव भी देखने को मिला। इसके अलावा कोहरे छटने के बाद बदली का भी कुछ देर प्रभाव रहा। दोपहर होते होते कोहरा छटा और धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम पारा 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी गलन के साथ बदली का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

फोटो-13-बीएसए आफिस के बाहर गर्म कपड़ों में जातीं युवतियां। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें