फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर घर में गिरा, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरारी मेें शनिवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर घर के अंदर गिर गया। तार की चपेट में आने से किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जर्जर लाइन से हादसा होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कुरारी निवासी शिवदयाल (60) खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी रामश्री और दो बेटे रामसरन, राजेश्वर हैं। परिजनों के मुताबिक उसके मकान से सटकर हाईटेंशन लाइन निकली हैं। लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। शनिवार दोपहर शिवदयाल घर में हैंडपंप पर नहा रहा था। इसी दौरान जर्जर लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। शिवदयाल करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक परिजन उसे बचाते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे रामसरन ने जर्जर लाइन से हादसा होने से पिता की मौत होने की बात कही है। एसओ अशोक यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें