कटरी छिबरामऊ में हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। बिलग्राम क्षेत्र के गांव कटरी छिबरामऊ में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की रात आग लग गई। आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर गई। मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
कटरी छिबरामऊ के गांव चिरंजू पुरवा में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक-दूसरे के घरों से होती हुई आग सात घरों में फैल गई। धीरे-धीरे आग बढ़ी तो गांव वालों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायरब्रिगेड और थाना पुलिस को सूचना दी गई। फायरब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। एक घंटे के बाद की मशक्कत करने पर आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच आग से प्रेम बाबू, रामजी, रोहित, रानी देवी, संजय, हरिओम, राजेश राम गुनी और शिव देवी के मकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल वीरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग के नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार विनीत कुमार सिंह ने बताया कि आग के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।