पिहानी। शनिवार की रात धमापुर में छोटे लाल शर्मा के यहां दो मंजिल मकान में पीछे से घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। महमूद पुर सरैया के मजरा बंदी पुरवा में भी इसी रात ताज मोहम्मद, सरकार अली व शकील के यहां घरों में घुस कर चोर हजारों की नकदी जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने चौकी पुलिस को वारदात की सूचना दी है। जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। पड़ताल जारी है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)