फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग से दो घरों में नकदी सहित गृहस्थी जली

Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। क्षेत्र के पहतोइया गांव में रविवार रात दो घरों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से नकदी सहित गृहस्थी और अनाज जल गया।
विज्ञापन

पहतोइया गांव निवासी रामसागर व ऊषा ने गांव के बाहर अपने-अपने खेतों में कच्चे मकान बना लिए हैं। यहीं पर यह लोग परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात अज्ञात कारणों से इनके छप्परों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, आग पर काबू नहीं पा सके। इससे दोनों घरों का सारा सामान जल गया। रामसागर ने बताया कि आग से दो जोड़ी सोने की नथ, नाक की कील, पायल, बाइक व गृहस्थी के सामान के साथ करीब 50 हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा ने बताया कि आग से सोने की जंजीर, पायल, सोने का बुंदा और 38 हजार रुपये व सामान जल गया है। तहसीलदार राजीव यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें