सांडी (हरदोई)। गर्रा नदी में छितरामऊ के पास सोमवार दोपहर एक शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान रसूलपुर निवासी जगन के रूप में की गई।
रसूलपुर निवासी शिव कुमार ने शव की पहचान अपने पुत्र जगन (32) के रूप में की। बताया कि जगन देहरादून में एक प्राइवेट फैक्टरी में वाहन चालक था। चार-पांच दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार की सुबह काम की तलाश के लिए हरपालपुर जाने की बात कहकर निकला था। जगन शराब पीने का आदी था।
18 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी दो साल पहले कहीं चली गई थी। हल्का प्रभारी प्रेमपाल पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पिता ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।