फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि संबंधी विवाद में घर में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Jun 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
आग लगने के बाद घर में जला सामान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव टंडौली जहान खां में भूमि संबंधी विवाद के चलते परिवार के साथ सो रहे ग्रामीण के घर में कुछ ने आग लगा दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर परिजनों को बाहर निकाला। आग से घर के कपड़े और चरपाई जल गईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना पालीमुकीमपुर के गांव टंडौली जहान खां निवास धनपाल सिंह पुत्र नेपाल सिंह के अनुसार गांव के ओमवीर सिंह पुत्र भूरी आदि से जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 23 जून की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों के साथ ओमवीर उनके घर में घुस आया। वह परिवार सहित कमरे में सो रहे थे। ओमवीर ने कई बार दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने बरामदे में रखे कपड़े, चारपाई आदि कमरे के दरवाजे के पास डालकर उनमें आग लगा दी। इससे कमरे में धुआं भर गया। इससे उन लोगों की हालत खराब हो गई।
उन्होंने शोर मचाया तब भी कोई नहीं आया तो फोन कर पुलिस को जानकारी दी। तब तक आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद पड़ोसियों ने आग बुझाते हुए उन्हें बाह निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह कसाना ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें