ग्राम प्यारीपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से जला छप्पर । संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारीपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी जल गई। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई।
प्यारीपुरवा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ने शुक्रवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाया था। इसके बाद पूरा परिवार सो गया। रात में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक घटना का पता चला तब तक आग तेज हो गई। इस दौरान पांच क्विंटल गेहूं, रजाई-गद्दा, बर्तन आदि जल गए। (संवाद)