फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों के फुटपाथ घिरते ही जाम का फेर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार पर प्रमुख मार्गों और फुटपाथों पर दुकानें सजते ही लोग जाम से परेशान रहे। शनिवार दोपहर बाद तक कई बार जाम में लोग फंसे रहे। राहगीरों ने खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शहर में रेलवेगंज, जिंदपीर चौराहा, सदर बाजार, सिनेमा रोड सहित कई प्रमुख मार्गों और फुटपाथों पर दिवाली की बाजार सजी है। भीड़ के कारण यहां जाम लगा रहता है। शनिवार को लोग खरीदारी को उमड़े तो जाम लग गया। ई-रिक्शा भी बाजारों में अधिक नजर आए। इनके आड़े तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। दिन भर जाम खुलवाने का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें