फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, बहन की मौत, भाई गंभीर

Sun, 24 Mar 2024 10:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंदा इब्राहिमपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। इस कारण झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास में भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंदा इब्राहिमपुर निवासी बालकराम खेती करते हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में शनिवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में चूल्हे के ऊपर के छप्पर समेत अंदर के बरामदे में पड़े दो और छप्परों में आग लग गई।
आग बुझाने के प्रयास में बालकराम का पुत्र मान सिंह (38) और पुत्री संतरा (20) गंभीर रूप से झुलस गई। उधर, मान सिंह की पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर किसी तरह बाहर निकली। आग लगने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

इसी बीच घटना में झुलसे भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर बताकर दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही संतरा की मौत हो गई।
मानसिंह का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। त्योहार से पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि घटना संज्ञान में है। लीकेज की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें