फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से रोटी बैंक में जलने लगा चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात का अब आमजन जीवन पर सीधा प्रभाव दिखाई देने लगा है। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से लोगों की सेवाभाव से संचालित रोटी बैंक समेत ऐसे भोजनालय, सरकारी कैंटीन आदि में भी लकड़ी के चूल्हा स्थापित हो गए हैं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी इंडक्शन चूल्हा और लकड़ी व कोयला की भट्ठी पर आ गए है। इससे लागत में बढ़ोतरी हुई और इसका सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाड़ी देशों में युद्ध से गैस आपूर्ति और परिवहन की समस्या का असर लोगों के व्यवसाय पर पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस की प्राथमिकता से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ही होली के बाद से ठप है। इससे गैस एजेंसियां भी व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को नहीं दे पा रहे हैं। समय के साथ सिलिंडर में गैस समाप्त होने पर अब व्यवसायियों ने लकड़ी, कोयला की भट्ठी, चूल्हा और इंडक्शन चूल्हा को उपयोग में लाना शुरू किया है। लकड़ी और कोयला के कारोबारियों ने भी समय को भांपते हुए भाव बढ़ा दिए हैं। महंगी हुए कोयला और लकड़ी ईंधन से खाद्य सामग्री की भी कीमतें बढ़ने लगी हैं।
व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत का असर सामाजिक संस्थाओं पर भी पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के पास संचालित रोटी बैंक में सिलिंडर न मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है। रोटी बैंक में जरूरतमंदों के लिए रोजाना भोजन तैयार किया जाता है। आम और खास को टोकन मनी पर भरपेट भोजन कराया जाता है। व्यावसायकि सिलिंडर ने मिलने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे समय और श्रम बढ़ गया है।
विज्ञापन

-
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं तक समय से रसाई गैस सिलिंडर पहुंचाना प्राथमिकता में है। ऐसे में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति सरकारी कैंटीन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एमडीएम बनाने के लिए सरकारी स्कूलों में दिए जाने की शासन ने वरीयता दी है, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ही नहीं आ रही है। इससे कारोबारियों को व्यावसायिक सिलिंडर के लिए इंतजार करना होगा। वैसे होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को पाइपलाइन प्राकृतिक गैस कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है।
- अनुनय झा, जिलाधिकारी

शहर में अभी तक 230 उपभोक्ताओं ने लिए पीएनजी कनेक्शन
रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति और रिफिल के झंझट से छुटकारा के लिए उपभोक्ताओं को पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शहर में पीएनजी कनेक्शन और गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. के पास है। एसपीसीएल के पीएनजी जनपद इंचार्ज ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में मोहल्ला अशराफ टोला, कौशलपुरी और आवास विकास कालोनी में पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। अभी तक 230 पीएनजी कनेक्शन पर गैस आपूर्ति दी जा रही है। जल्द ही अन्य कनेक्शनधारकों को पीएनजी आपूर्ति से जोड़ा जाएगा। रसोई गैस सिलिंडर रिफिल पर रोक के संबंध में बताया कि फिलहाल जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें