33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों
ने छह माह का बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर रविवार से उपकेेंद्र
पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों का कहना
है कि जब तक उनका मानदेय जारी नहीं होगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इधर, हड़ताल के चलते
उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई बंद रही जिसके चलते कसबे में अंधेरा पसरा रहा।
ज्ञात हो कि विद्युत उपकेंद्र पर 15 संविदा कर्मचारी अलग-अलग पदों पर तैनात
हैं। इन संविदा कर्मियों को फरवरी 2015 के बाद मानदेय नहीं मिला। जिसके
कारण अब वह आर्थिक संकट से गुजर रहे है। इस दौरान संविदा कर्मियों का
कहना है कि मानदेय न मिलने से रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका निकला। इसके
अलावा परिवार के भरण पोषण के लिए परेशान हो रहे हैं।
आरोप लगाया कि इस
संबंध में जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत को पूर्व में ज्ञापन दिया
गया था, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने रविवार से भूख
हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर अरुण तिवारी, धर्मेंश त्रिपाठी, धीरज
त्रिवेदी, मोहम्मद जाकिर, हरिनाम, पूरन लाल, संदीप कुमार और प्र्रदीप
पांडेय आदि मौजूद थे।