फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए संविदा कर्मियों की हड़ताल शुरू

Sun, 30 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों ने छह माह का बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर रविवार से उपकेेंद्र पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक उनका मानदेय जारी नहीं होगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इधर, हड़ताल के चलते उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई बंद रही जिसके चलते कसबे में अंधेरा पसरा रहा।

ज्ञात हो कि विद्युत उपकेंद्र पर 15 संविदा कर्मचारी अलग-अलग पदों पर तैनात हैं। इन संविदा कर्मियों को फरवरी 2015 के बाद मानदेय नहीं मिला। जिसके कारण अब वह आर्थिक संकट से गुजर रहे है। इस दौरान संविदा कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका निकला। इसके अलावा परिवार के भरण पोषण के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत को पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने रविवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर अरुण तिवारी, धर्मेंश त्रिपाठी, धीरज त्रिवेदी, मोहम्मद जाकिर, हरिनाम, पूरन लाल, संदीप कुमार और प्र्रदीप पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें