हरदोई। होमगार्ड विभाग उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। वह भी ईमानदारी और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करें। यह बात विभाग के नये भवन का उद्घाटन करने के दौरान कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही।
शहर के महोलिया शिवपार रोड के किनारे बने विभाग के नये भवन का शनिवार को कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा की विभाग उनके साथ खड़ा है। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय मौर्य ने कहा कि लखनऊ में होने वाली परेड, जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और एसएसबी की टुकड़ियां भाग लेती हैं। उसमें भी होमगार्ड्स तीन साल से नंबर एक पर है। भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी लोगों को संबोधित किया।